युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले युवक कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। मितेंद्र दर्शन सिंह पर ग्वालियर में पड़ाव थाना पुलिस ने धारा 188 के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

युवक कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र पर रैली में अनुमति से ज्यादा वाहन एकत्रित करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मितेंद्र के पास दो वाहनों की अनुमति थी जबकि उनकी रैली में 40 से 50 वाहन शामिल थे। सहायक रिटर्निग ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि मितेंद्र सिंह 12 अप्रैल को भोपाल में शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उनके समर्थक एक काफिले के रुप में पहुंचे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |