राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर जैसे ही उतरा, पहुंच गई चुनाव आयोग की जांच टीम…फिर चला तलाशी अभियान

लोकसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही सभी पार्टियों के वरिष्ट नेताओं ने जनता के बीच जाना तेज कर दिया है. राहुल गांधी इस बार भी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड से चुनावी मैदान में हैं. आज राहुल गांधी का वायनाड दौरा था, जिससे पहले वे तामिलनाडू के नीलगिरी में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे, जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली. अधिकारियों ने मीडिया को बताया की हेलिकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की छानबीन की है.

नीलगिरी के बाद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे जहां राहुल गांधी ने गाड़ी के सनरूफ से निकल लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए रोड शो किया. इस दौरान राहुल ने वहां मौजूद जनता से कहा कि वायनाड की जनता हर बार मुझे जो प्यार और अपनापन देती है, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं. वायनाड का हर एक शख्स मेरा परिवार का हिस्सा है.

“परिवार में राय अलग हो जाती है”

राहुल गांधी ने कहा कि कई बार एक परिवार में भाई-बहनों के बीच कई मुद्दों पर राय अलग हो जाती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं हुआ कि वे एक-दूसरे से प्रेम नहीं करते, एक-दूसरे की इज्जत या परवाह नहीं करते. राजनीति का पहला कदम ही एक-दूसरे को सम्मान देना है.

जांच पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राहुल गांधी अभिषेक बनर्जी के हेलीकाप्टर की जांच की जा रही है, हमें कोई ऐतराज नहीं. पीएम मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर की भी जांच की जाए. सबको समान तरीके से ट्रीट किया जाए.”

चुनावों में हेलीकॉप्टरों की पड़ताल

हेलीकॉप्टरों की पड़ताल के बारे में कुछ भी नया नहीं है, जैसा कि TMC नेता अभिषेक बनर्जी के मामले में हुआ था. चुनाव से पहले ईसीआई द्वारा सभी डीएम/एसपी को हवाई क्षेत्रों/हेलीपैडों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया था. इस तरह की तलाशी पूरे देश में सार्वजनिक और निजी दोनों हवाई क्षेत्रों में हो रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हवाई मार्ग के जरिए प्रलोभन न दिए जाएं.

समीक्षा के दौरान आयोग ने हमेशा इस बात पर जोर दिया था कि परिवहन के सभी साधनों पर बहु-आयामी निगरानी होगी. सड़क परिवहन के लिए चेक पोस्ट और नाका, तटीय मार्गों के लिए तट रक्षक और डीएम और एसपी के साथ-साथ हवाई मार्गों के लिए एजेंसियों के साथ-साथ हेलीकॉप्टरों और गैर निर्धारित उड़ानों की जांच भी होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |