शाजापुर कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर अरविंद तोमर सहित प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित, TI को अर्थदंड

शहजाद खान-शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के
बिट वन के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह तोमर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 537 अशोक मेहगिया को शाजापुर एसपी ने आदेश द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र शाजापुर सम्बद्ध किया है,साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी ए.के. शेषा को पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया.
मामला एसपी एसपी के द्वारा गठित दल के द्वारा सट्टे के 8 आरोपियों को पकड़ने के बाद सामने आया है,
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टे पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों को अनेक बार निर्देश दिए गए हैं किंतु जुआ सट्टे पर कोई नियंत्रण एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई फल स्वरुप दिनांक 22 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली की बीट क्रमांक 1 पटेलवाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा चलने की सूचना प्राप्त होने पर टीम के द्वारा दबिश देकर सट्टा करते आरोपी को मय सट्टा उपकरण एवं नदी के पकड़ कर थाना कोतवाली शाजापुर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया इस प्रकार के जुआ सट्टे के अपराधों पर अंकुश लगाकर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के उपरांत भी बीट प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद तोमर एवं बिट सहायक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 537 अशोक मेहगिया थाना कोतवाली शाजापुर के द्वारा सट्टे की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के ठोस प्रयास नहीं कर के आदेश की अवहेलना एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरती गई उक्त कृत्य के लिए थाना कोतवाली शाजापुर क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद तोमर एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अशोक मेहगिया मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं नियम 1966 के नियम 9, 1 क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सम्बद्ध किया जाता है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |