हमले के साथ ही मामला खत्म… इजराइल पर अटैक के बाद क्या बोला ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी

ईरान ने इजराइल के ऊपर अपना पहला सीधा अटैक किया है. इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि ईरान ने 150 से ज्यादा फिदायीन ड्रोन और 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें इजारइल की तरफ दागे हैं. जिसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फौरन डिफेंस फोर्स और अन्य अधिकारियों के साथ वॉर मीटिंग की. लेकिन हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान का आधिकारिक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने युद्ध खत्म करने की बात कही.

ईरान ने कहा कि इजराइल पर उसका ड्रोन हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 पर आधारित था. ये हमला सीरिया के दमिश्क में, उसके दूतावास पर इजराइल के 1 अप्रैल के हमले के जवाब में किया गया था. ईरान ने कहा कि हमले के साथ ही मामले को खत्म माना जा सकता है. यानी ईरान ने इस युद्ध के खत्म होने की बात कह दी है.

इजराइल को दी धमकी

हालांकि, ईरान ने अपने इस आधिकारिक संदेश में इजराइल के साथ-साथ अमेरिका को भी चेतावनी दी है. ईरान ने कहा कि अगर इजरायली शासन ने एक और गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी. ये संघर्ष ईरान-इजराइल के बीच है, जिससे अमेरिका को दूर रहना चाहिए.

ईरान के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त हो गया है. हालांकि, इजराइल अभी भी पूरी तरह से सतर्क है. इजराइल ने अपना एयर स्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया है. वायु सेना और जल सेना दोनों ही हाई अलर्ट मोड पर हैं और कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं. इजराइल ने आशंका जताई है कि ईरान मिसाइल भी दाग सकता है.

खतरा अभी टला नहीं है

वहीं, इजराइल ने उत्तरी गोलान हाइट्स, दक्षिणी इजराइल समेत कई अन्य क्षेत्रों में लोगों को निर्देश दिए हैं कि वो अगली सूचना तक बॉम्ब शेल्टर के करीब ही रहें. हालांकि, मीडियो रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने इजारइल पर आ रहे खतरे को टाल दिया है.

माना जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने शनिवार को इज़राइल की ओर जा रहे ईरानी ड्रोन विमान को मार गिराया है. तीन अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, कितने ड्रोन मार गिराए गए इसका सटीक खुलासा नहीं किया जा सकता है. वहीं, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने कहा कि उसने एक हमले में इजराइल पर दर्जनों ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च किए हैं.

इजराइल ने जताई आशंका, ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

हालांकि, युद्ध को अभी समाप्त नहीं माना जा सकता है. IDF ने आशंका जताई है कि ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइल भी इजराइल पर दागी हैं. हमले के कारण न सिर्फ इजराइल ने बल्कि लेबनान और जॉर्डन ने भी अपने एयर स्पेस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |