दुनिया पर राज करेंगे भारत, चीन और पाकिस्तान, टॉप टेन से बाहर होंगे यूके और जापान

बीते कुछ महीने से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2047 तक भारत के विकसित होने की बात कर रहे हैं. इस टारगेट पर देश 2047 तक पहुंच भी जाएगा. इस बात में कोई शक भी नहीं है. अगले दो साल में देश की इकोनॉमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी. इस अचीवमेंट को भी भारत आसानी से हासिल कर लेगा.

लेकिन क्या कभी पाकिस्तान दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी में शामिल हो सकेगा? क्या चीन क​भी दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बन पाएगा? क्या एशिया के ये तीनों देश दुनिया की इकोनॉमी पर राज कर सकेंगे? ये तीनों ही सवाल काफी बड़े हैं.

ऐसा नहीं है कि ये संभव नहीं हो सकेगा. दुनिया की बड़ी इंवेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा और दूसरे नंबर पर भारत का नाम होगा. साथ ही पाकिस्तान टॉप 10 इकोनॉमी में दिखाई देगा.

दूसरी ओर कभी आधी से ज्यादा दुनिया पर राज करने वाला यूके और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी महाशक्ति जापान का नाम टॉप 10 से बाहर होता दिखाई देगा. वहीं यूरोप का बस एक ही देश जर्मनी टॉप 10 की लिस्ट में दिखाई देगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर गोल्डमैन की इस रिपोर्ट में किस तरह की जानकारी दी गई है.

50 साल के बाद होगा कुछ ऐसा सीन

गोल्डमैन शैस ने जो अनुमान लगाया है, वो अगले 50 साल बाद यानी साल 2075 का लगाया है. उस समय दुनिया की इकोनॉमी सीन पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई देगा. अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमिक ताकत नहीं रहेगा. दूसरी ओर यूरोप का दबदबा दुनिया की इकोनॉमिक कंडीशन से पूरी तरह से खत्म हो चुका होगा.

यूके और जापान जैसे देश टॉप 10 इकोनॉमी लिस्ट से बाहर हो चुके होंगे. सबसे खास बात तो ये है कि टॉप की 10 लिस्ट में एशिया का दबदबा होगा. जिसमें चीन के साथ भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया होगा.

मौजूदा दौर में यूके, फ्रांस, जर्मनी और रूस जैसे देश दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी में शामिल है. लेकिन ये तमाम देश जिस मंदी के संकेट से गुजर रहे हैं. ये किसी से छिपा नहीं है. जर्मनी में तो घोषित मंदी का ऐलान हुआ है.

दूसरी ओर जापान ने सालों के बाद देश की इकोनॉमी को उठाने के लिए पॉलिसी रेट में इजाफा किया है. ऐसे अगले 25 और 50 सालों में इन देशों की इकोनॉमी में इजाफा तो होगा, लेकिन ग्रोथ इतनी ज्यादा नहीं होगी. जो अपनी मौजूदा पॉजिशन को होल्ड करके रख सके.

चीन और भारत का होगा दबदबा

गोल्डमैन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इकोनॉमी अगले साल में काफी तेजी से बढ़ने वाली है. उसकी पोजिशन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी. इसका मतलब ये है नहीं है कि वो चीन को पछाड़ने वाला है. भारत साल 2075 में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा.

साल 2050 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा. भले ही मौजूदा दौर में उसकी ग्रोथ भले ही 5 फीसदी से नीचे ही क्यों ना हो. उसके अगले 25 साल तक भारत और चीन दोनों ही ग्रोथ और जीडीपी के मामले में दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ते हुए दिखाई देंगे.

जानकारों का मानना है कि ये पूरी शताब्दी एशिया के नाम रहने वाली है. आने वाले 50 साल भारत के नाम रहने वाले हैं. क्योंकि तब तक देश की जीडीपी 52.5 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है. जोकि अमेरिका की जीडीपी 51.5 ट्रिनियन डॉलर से ज्यादा होगी और चीन की जीडीपी 57 ट्रिलियन डॉलर से कम का अनुमान है.

पाकिस्तान का चौंकाने वाला नाम

गोल्डमैन की रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में पाकिस्तान का भी नाम है. साल 2075 तक पाकिस्तान दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी होने जा रहा है. जबकि एक दिन पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2023-24 (30 जून 2024 को समाप्त) को 1.9 फीसदी का अनुमान लगाया है.

वहीं वित्त वर्ष 2024-25 पाकिस्तान की ग्रोथ 2.9 फीसदी रह सकती है. मौजूदा दौर में पाकिस्तान की इकोनॉमी काफी खराब स्थिति में है. देश कर्ज में है और महंगाई 25 फीसदी है. पाकिस्तान लगातार चीन, मिडिल ईस्ट और अमेरिका के साथ हाथ फैलाए दिखाई देता है.

आईएमएफ से लगातार स्पेशल पैकेज की डिमांड लगातार कर रहा है. फॉरेक्स रिजर्व ना के बराबर है और बिजली और फ्यूल संकट काफी बढ़ चुका है. उसके बाद भी साल 2075 तक देश की जीडीपी 12.3 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान लगाया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |