नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की बढ़ सकती है मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

इंदौर : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की मुश्किलें बढ़ सकती है। मामला विधानसभा चुनाव 2023 के गंधवानी सीट के चुनाव से जुड़ा हुआ है। जिसके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेढा ने जबलपुर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। जहां से याचिका इंदौर हाई कोर्ट ट्रांसफर की गई थी। इस याचिका में याचिका कर्ता ने धनबल का प्रयोग करके चुनाव को प्रभावित करने का हवाला दिया था।

इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई जिसमें इंदौर हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य को 4 हफ्ते में कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। 4 हफ्ते बाद फिर से इंदौर हाई कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी। इसके साथ ही कोर्ट में जमा हुई गंधवानी क्षेत्र की ईवीएम रिलीज करने के भी आदेश कोर्ट ने दिए हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के कारण शासन ने ईवीएम की कमी का हवाला देने की याचिका लगाई थी। शासन की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ईवीएम रिलीज करने के भी आदेश दिए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |