दलाई लामा की मौत की कामना कर रहा चीन! तिब्बती मठों में जारी किया ये घटिया फरमान

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर चीन की नापाक हरकत सामने आई है. वह तिब्बती मठों में दलाई लामा के खिलाफ आपत्तिजनक बुकलेट बांट रहा है और उनकी मौत की कामना कर रहा है. चीन का कहना है कि दलाई लामा की मौत के बाद किसी तरह का धार्मिक अनुष्ठान न हो. ड्रैगन दलाई लामा के बाद तिब्बती मठों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहता है और उनके धार्मिक पहचान को मिटाने में लगा हुआ है.

बुकलेट के जरिए कहा गया है कि दलाई लामा की मौत के बाद बौद्ध भिक्षुओं को तिब्बती आध्यात्मिक नेता और अन्य धार्मिक गतिविधियों और अनुष्ठानों की तस्वीरें जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. चीन के अधिकारियों ने गांसु प्रांत में मठों को बुकलेट बांटी हैं. बुकलेट में 10 नियमों की लिस्ट है. दरअसल, दलाई लामा इस समय धर्मशाला में में रह रहे हैं. वह तिब्बत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले तिब्बती बौद्ध आध्यात्मिक नेता हैं.

चीन ने 1951 में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था. चीनी अधिकारियों का दावा है कि केवल चीनी सरकार ही देश के अपने कानूनों के अनुसार तिब्बती बौद्धों के उत्तराधिकारी और अगले आध्यात्मिक नेता का चयन कर सकती है. इसके विपरीत, तिब्बतियों का मानना है कि यह दलाई लामा स्वयं हैं जो पुनर्जन्म लेने के लिए शरीर का चयन करते हैं. इस तरह की परंपरा 1391 से चली आ रही है और 13 बार हो चुकी है. इस महीने की शुरुआत में दलाई लामा ने सैकड़ों लोगों को संबोधित किया था. अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वह 100 सालों से अधिक तक जीने वाले हैं.

दलाई लामा का रीति-रिवाजों से होगा चुनाव!

कई अवसरों पर दलाई लामा ने इस बात पर जोर दिया कि उनका उत्तराधिकारी तिब्बती पुनर्जन्म के माध्यम से चुनना चाहते हैं. उनका विश्वास है कि चीनी की दखलंदाजी के बिना एक स्वतंत्र देश से होगा. इस महीने तिब्बती बौद्ध धर्म में दूसरे सर्वोच्च पद धारक पंचेन लामा अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे. मौजूदा दलाई लामा द्वारा उन्हें पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी गई. इस मान्यता को मिलने के तीन दिन बाद ही चीन ने उन्हें और उनके परिवार को 17 मई 1995 को बंधक बना लिया था. उस समय वह बच्चे थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |