छतरपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, 3 की मौत

छतरपुर : छतरपुर में मंगलवार तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां बमीठा थाना क्षेत्र के टोरिया नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन घटना स्थल पहुंचे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक पन्ना के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले हैं, जो छतरपुर से पन्ना जा रहे थे। घटना देर रात करीब 1: 30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में पन्ना के पुरुषोत्तमपुर निवासी लक्ष्मण कुशवाहा उम्र 25 वर्ष, नीरज रैकवार उम्र 17 वर्ष, सुनील रैकवार उम्र 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |