मोदी की गारंटी असरदार, सेंसेक्स पहुंचा 75000 पार

देश के चुनावी माहौल में जहां सत्तारूढ़ पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है. लेकिन इस ‘गारंटी’ पर सही मायनों में जीत तो शेयर बाजार ही बुलंद कर रहा है. भारतीय शेयर बाजार हर दिन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ रहा है. मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ और शेयर बाजार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया. देश में एक तरफ जहां नव विक्रम संवत्सर (हिंदू नव वर्ष) का त्यौहार मनाया जा रहा है, तब सेंसेक्स ने 75,000 अंक के ऑल टाइम हाई स्तर को पार कर लिया है. वहीं एनएसई निफ्टी भी बढ़त के रुख के साथ खुला है.

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 75,124.28 अंक पर खुला, जो उसका ऑलटाइम हाई लेवल है. जबकि सोमवार को ये 74,742.50 अंक पर बंद हुआ था. सुबह रिकॉर्ड बनाने के बाद सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन जल्द ही बाजार ने रिकवर कर लिया और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर ये 300 अंक की बढ़त के साथ 75,045.52 अंक पर ट्रेड हो रहा है.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स ‘निफ्टी 50’ ने भी मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया. ये 22,765.10 अंक पर खुला. जबकि सोमवार को ये 22,666.30 अंक पर बंद हुआ था. इसमें बढ़त का रुख बरकरार है और सवेरे 10 बजे इसमें 47 पॉइंट की तेजी के साथ 22,713.35 अंक पर ट्रेड हो रहा है.

चुनाव का भी असर बाजार पर

शेयर बाजार में बढ़त की एक वजह देश में चल रहा चुनावी माहौल भी है. एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीट की गारंटी दे रही है. वहीं मंगलवार को पार्टी अपना घोषणा पत्र भी जारी करने जा रही है, जिसमें कई अहम वादों का ऐलान हो सकता है जैसे कि किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी, महिलाओं के लिए विशेष योजना. इससे भाजपा सरकार के सत्ता में लौटने की उम्मीद बढ़ी है. बाजार का इस पर रिएक्ट करना बनता है, क्योंकि बाजार हमेशा सरकार के लेवल पर स्थिरता को पसंद करता है.

दुनिया के संकेत दे रहे शेयर बाजार को बढ़त

भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त का रुख दिखने के पीछे कई इंटरनेशनल और घरेलू वजह शामिल हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती को लेकर की गई घोषणाओं ने बाजार को बढ़त दी है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का निवेश घरेलू बाजार में बढ़ रहा है, जिससे मार्केट को ऊपर उठने में मदद मिल रही है.

वहीं दूसरी ओर कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के प्राइस में गिरावट आई है. इसका फायदा शेयर बाजार को मिल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |