केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP नेताओं का उपवास, कई देशों में भी कार्यक्रम

राजधानी दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच जमकर गहमागहमी चल रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बाद पार्टी नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. पार्टी लगातार सीएम की गिरफ्तारी का विरोध कर उन्हें जल्द रिहा करने की मांग कर रही है. आम आदमी पार्टी लगातार ईडी की कार्रवाई और मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है. इस बीच आम आदमी पार्टी सीएम केजरीवाल के लिए आज एक दिन का सामूहिक उपवास का आयोजन कर रही है.

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और नेता सामूहिक उपवास रख रहे हैं. तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रियों के साथ शहीद भगतसिंह के गांव खटकड़कलां में उपवास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी का दावा है कि भारत के अलावा, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, नॉर्वे, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रहने वाले भारतीय भी अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई के लिए उपवास करेंगे.

AAP का एक दिन उपवास का आयोजन

शनिवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिन का उपवास का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत जंतर मंतर पर सभी लोग इकट्ठा होंगे. इसके साथ ही शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव पंजाब के खटकर कलां में भी समर्थक और आप नेता जुटेंगे और सामूहिक उपवास करेंगे.

देश के साथ विदशों में भी कार्यक्रम

एक संवाददाता सम्मेलन में गोपाल राय ने बताया कि भारत के 25 राज्यों में उपवास का कार्यक्रम है. वहीं विदेश में भी उपवास का आयोजन किया जा रहा है. न्यूयॉर्क, बोस्टन, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न और लंदन सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में समर्थक एकत्र होंगे और सामुदायिक उपवास के जरिए सीएम केजरीवाल को अपना समर्थन देंगे. इसके साथ ही गोपाल राय ने कहा कि जो लोग देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं वो लोग घरों, गांवों, पड़ोस, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसीलों, जिलों और राज्य की राजधानियों सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक उपवास में भाग जरूर लें.

AAP की एकजुट होंने की अपील

इसके साथ ही आप नेता ने केजरीवाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए लोगों को सामूहिक रूप से प्रार्थना करने या यूट्यूब पर भक्ति गीत “रघुपति राघव राजा राम” सुनने के लिए भी प्रोत्साहित किया. साथ ही केजरीवाल को अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया. आप नेता गोपाल राय ने लोगों से अपनी तस्वीरें शेयर करने की अपील की. इसके लिए वेबसाइट शेयर की गई है. गोपाल राय ने kejriwalkoaashirvaad.com पर तस्वीरें भेजने को कहा है.

आपको बता दें कि पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पहले से ही हाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में आप नेता संजय सिंह को जमानत पर रिहा किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |