01 अक्टूबर 2022 से 5 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के नये आधार कार्ड नहीं बनेगें
—-
यूआईडीआई नई दिल्ली ने जारी किया परिपत्र
—
यूआईडीआई नई दिल्ली (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, भारत सरकार) द्वारा 06 सितम्बर 2022 को जारी परिपत्र अनुसार आगामी 01 अक्टूबर 2022 से 05 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के नये आधार कार्ड नहीं बनेगें, किन्तु आधार अपडेशन की प्रक्रिया पूर्व की भांति निरन्तर जारी रहेगी।
यूआईडीआई, नई दिल्ली द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 05 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकगण जिनके द्वारा अभी तक किसी कारण से आधार कार्ड नहीं बनवाये गए है, वह 30 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड पंजीयन करवा लें। उक्त तिथि के पश्चात 05 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के नवीन आधार पंजीयन यूआईडीआई, नई दिल्ली द्वारा चुनिंदा अधिकृत एवं जिला मुख्यालय के चुनिंदा अधिकृत सेंटर पर ही होंगे।
#UIDI
#Adharcard