कांग्रेस को छिंदवाड़ा से एक और बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ज्वाइन कर सकते हैं भाजपा

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा से कांग्रेस को जल्द ही एक और बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व सीएम कमलनाथ के सबसे क़रीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सैंकड़ों काफ़िले के साथ भोपाल में कल सीएम के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके पुत्र अजय सक्सेना ने भाजपा जॉइन की थी।

छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल ने दीपक सक्सेना के घर रोहना पहुंचकर बंद कमरे में आधे घण्टे तक मुलाकात की थी।

बता दें कि पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना नकुलनाथ के नामांकन रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था, तभी से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |