15 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस ने बाहर निकलवाया शव मध्यप्रदेश By Shahzad Khan Last updated Mar 31, 2024 68 इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में 15 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था। घटना के बाद दोस्तों ने भी स्वजन को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने रविवार को बच्चे का शव निकाला। Related Posts जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन,… फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पुलिस के मुताबिक घटना टिगरिया बादशाह की है। रामनगर निवासी 15 साल का पवन पुत्र नकुल विश्वकर्मा शनिवार को दोस्तों के साथ नहाने गया था। वह सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने लगा। उसको तैरना नहीं आता था। वह गहराई में गया और डूब गया। दोस्त भी अपने अपने घर चले गए। पुलिस ने शव बाहर निकाला रात तक पवन घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। उसके दोस्तों से पूछताछ की तो पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान डूब गया था। बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहराई में चला गया था। रविवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली और बच्चे का शव निकाला। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 68 Share