भोपाल: 3 बेटियों के साथ मां ने लगाया फंदा, महिला समेत 3 की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने तीन बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। हादसे में महिला सहित दो बेटियों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला कायम कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुनगा थाना क्षेत्र में आनेवाले गांव रोंडिया में एक 28 साल की महिला संगीता ने अपनी तीन बेटियों आराध्या (5), श्रष्टि(1 ½), और मनु (2 ½) के साथ फांसी लगा ली। जिससे दो ​बेटियों सहित मां की मौत हो गई। सुसाइड केस में ढाई साल की बेटी मनु को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले तीनों बेटियों को फांसी के फंदे पर लटकाया। इसके बाद खुद फंदा लगा लिया। महिला की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद तीन बेटियां हुई। पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला का शराब का आदि था जो आए दिन विवाद करता था। इसी कारण वह काफी परेशान थी। हालांकि पुलिस इस मामले में मर्डर वाले एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |