पाटन में कांग्रेस को बड़ा झटका, सियासी घमासान के बीच पूर्व विधायक थामेंगे भाजपा का दामन

जबलपुर: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अलग-अलग राज्यों से रोजाना कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि पाटन सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं। इस बात की जानकारी पाटन विधायक अजय विश्नोई ने दी है

मिली जानकारी के अनुसार पाटन विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी भाई आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हे विश्वास हैं कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हे चुनाव लड़ाएगी।

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में पाटन सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अजय बिश्नोई से हार का सामना करना पड़ा था। अजय बिश्नोई ने उन्हें करीब 30000 से अधिक वोटों से हरा दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |