आटो में सवार होकर आए तीन बदमाश, पहले आदिवासी युवकों को टक्कर मारी फिर 74 हजार लूटे

शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजाघर करबला रोड पर दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने दो आदिवासी युवकों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। पहले बदमाशों ने युवकों की बाइक में टक्कर मारी और जब वे नीचे गिर गए तो उसने 74 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार अनरथ पुत्र कमरलाल आदिवासी निवासी डबिया सुरवाया थाना अपने साथी प्रताप आदिवासी के साथ सोमवार को शिवपुरी बैंक से रुपये निकालने के लिए आया हुआ था। दोपहर में उन्होंने एसबीआइ बैंक से 75 हजार रुपये निकाले और एक हजार रुपये का सामान खरीद लिया था।

इसके बाद दोपहर में वे अपने गांव डबिया वापस लौट रहे थे। करबला पुल के पहले बाजाघर के पास एक आटो में सवार होकर तीन बदमाश आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों युवक गिर गए और आटो सवार बदमाशों ने उनके 74 हजार रुपये लूट लिए। मामले में फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान का कहना है मामले को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को पकड़कर पूरा राजफाश करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |