DSP बेटे के सरकारी वाहन में बैठने से पहले किया नमन, इसके बाद अंदर बैठी मां

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में वेहट सर्कल के एसडीओपी संतोष पटेल की मां जब संतोष पटेल की सरकारी गाड़ी में बैठी तो पहले उन्होंने गाड़ी को छूकर प्रणाम किया। इसके बाद वह गाड़ी के अंदर जाकर बैठीं आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है।

जब डीएसपी बेटे ने मां से ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो यही गाड़ी हमारा जीवन होती है। यह मां भगवती होती है जो हमारी जिंदगी को सकुशल मंजिल तक पहुंचाती है। आपको बता दें कि डीएसपी संतोष पटेल ने यह वीडियो अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है इसमें वह अपनी मां को सरकारी गाड़ी में बैठाकर घूमाते हुए नजर आ रहे हैं।

डीएसपी संतोष पटेल सोशल वर्किंग के लिए काफी चर्चित रहते हैं। वीडियो में डीएसपी संतोष पटेल अपनी मां से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं डीएसपी की मां गांव में रहती हैं। लेकिन वह अभी ग्वालियर अपने बेटे के पास आई हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |