भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने ग्वालियर कलेक्टर का कार्यभार संभाला

शाजापुर।।
भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष-2011 बैच की अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने ग्वालियर जिले के कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने 11 मार्च को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती रूचिका चौहान ग्वालियर में पदस्थापना से पहले राज्य शासन में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थीं। श्रीमती चौहान को रतलाम कलेक्टर, अपर कलेक्टर ग्वालियर एवं भोपाल में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है।
#gwalior #MadhyaPradesh #JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न     |     पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |