पड़ोसियों में दुश्मनी का अंजाम खौफनाक मर्डर, बाप-बेटे की सरेआम चाकू मारकर कर दी हत्या

नई दिल्ली:   दिल्ली के चिराग इलाके से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में एक बाप-बेटे की एक साथ हत्या कर दी। पड़ोसियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस अधिकारियों ने कहा, लड़का सिर्फ 22 साल का था। दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक उन्हें रविवार रात करीब 8 बजे एक शख्स का फोन आया कि उसके पिता को चाकू मार दिया गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि जय भगवान और उसके बेटे की एक व्यक्ति को 4-5 लोगों ने चाकू से गोद कर मार दिया था। अधिकारियों ने बताया कि बेटे का नाम शुभम था।

मृतक जय भगवान के बारे में बात करते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि उस व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि थी और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, वह हत्या, हत्या के प्रयास और स्नैचिंग जैसे मामलों में आरोपी था, उस व्यक्ति की हत्या चिराग दिल्ली के कुम्हार चौक के पास की गई थी।

जांच के बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक टीम पहले ही अपराध स्थल का निरीक्षण कर चुकी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।

मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि ये हत्याएं मृतक और आरोपियों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण हुई हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच पीड़ितों के परिवार ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ पहले दर्ज की गई शिकायत पर संज्ञान नहीं लेने का आरोप लगाया। परिवार के मुताबिक, जिन लोगों ने दोनों की हत्या की, उन्होंने पहले उनके घर पर पथराव किया था. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |