समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन तक बढ़ाई गई पंजीयन की तारीख

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है, लेकिन इस बीच सरकार ने किसानों को एक और राहत दी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। अब किसान 10 मार्च तक गेहूं उपार्जन के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। बता दें कि पहले पंजीयन की तारीख 1 मार्च से बढ़ाकर 6 मार्च की गई थी, लेकिन  अब पंजीयन की तारीख आगे बढ़ने से किसान वर्ग के लिए ये राहत की खबर साबित हो सकती है।

दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसल भीगने का कारण कटाई का काम भी देरी से किया गया।  इसलिए कई जिलों से पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग सामने आई थी, जिसके बाद सरकार ने गेहूं खरीदी का पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |