सतना: सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, देर रात को मची चीख पुकार

सतना: सतना में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां सतना के मैहर बायपास में संगम बेला पैलेस के पास नागपुर जा रही यात्रियों से भरी एक बस पलट गई है। इस बस में सवार करीब 35 से 40 यात्री घायल हो गए। जिनमें से करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई है।

सतना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना/मैहर बायपास संगम बेला पैलेस के सामने तेज रफ्तार बस क्रमांक AR 06 A 8418 अनियंत्रित होकर पलट गई। बस खागा से नागपुर की ओर जा रही थी, बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। जिनमें से करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बस की गति तेज होने की वजह से सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते यह भीषण हादसा हो गया और बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। बस में यात्रा कर रही महिलाएं बच्चों सहित बड़े बूढ़े बुजुर्ग भी शामिल थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ पहुंच गए। वहीं जिन घायलों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |