‘अपवित्र है अयोध्या का राम मंदिर, हिंदू नहीं करें पूजा’, TMC विधायक रामेंदु सिन्हा का विवादित बयान

टीएमसी विधायक रामेंदु सिन्हा ने राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने राम मंदिर को अपवित्र स्थान बताया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी हिंदू को पूजा के लिए राम मंदिर नहीं जाना चाहिए. तारकेश्वर के टीएमसी विधायक के इस बयान पर बवाल छिड़ गया है. रामेंदु सिन्हा के इस बयान की चहुं ओर निंदा की जा रही है.

बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रामेंदु सिन्हा पर जमकर हमला बोला है. सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ‘मैं न केवल उनके इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं, बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी कर रहा हूं.’

सुवेंदु अधिकारी ने बोला हमला

सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह है तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सच्चाई. हिन्दुओं पर आक्रमण करते करते उनकी हिम्मत इतनी बड़ गई है कि वह अब भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को ‘अपवित्र’ बताने की धृष्टता कर रहे हैं. तारकेश्वर विधायक रामेंदु सिन्हा रॉय ने भव्य राम मंदिर को अपवित्र करार दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी भारतीय हिंदू को ऐसे अपवित्र स्थल पर पूजा नहीं करनी चाहिए. उनके इस वर्णन से भगवान श्री राम के प्रति टीएमसी नेतृत्व की अनुभूति उजागर होता है.

TMC विधायक पर FIR दर्ज करने की तैयारी

अधिकारी ने आगे कहा कि मैं न केवल उनके इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं, बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी कर रहा हूं. बता दें कि रामेंदु सिन्हा आरामबाग संगठनात्मक जिले के टीएमसी अध्यक्ष भी हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |