पंडित धीरेंद्र शास्त्री का डांस वीडियो हुआ वायरल, अफ्रीकन डांस करते नजर आए बागेश्वर सरकार

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहो रहा है। इस वीडियो में पंडित शआस्त्री मंच पर अफ्रिकन शैली में कलाकारों के साथ झूमते नजर आ रहें है। बता दें इन दिनों बागेश्वरधाम में बुंदेलखंड महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर हर साल की तरह 151 निर्धन कन्याओं का विवाह किया जाएगा।

इस महाकुंभ के दौरान अफ्रिकन कलाकर अपनी कला की प्रस्तुती दे रहे थे। ये देख पेंडित शास्त्री अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर जा पहुंचे। उन्होंने गुजरात से आए कलाकारों के साथ अफ्रीकन शैली में राधे-राधे गीत की धुन पर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। देश-विदेश में उनका काफी नाम है। उन्हें बागेश्वर सरकार के नाम से भी जाना जाता है। वे हर साल शिवरात्री के मौके पर 151 निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह बड़े ही धूमधाम से कराते है। इससे पहले वे बहुत बड़ा आयोजन भी करते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |