OLX के माध्यम से कैमरा बेचेने के नाम पर एवं LED बिक्री के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना माधवनगर पुलिस को मिली सफलता*।
एक आरोपी को भुवनेशवर (उड़ीसा) से एवं दूसरे को नागपुर (महाराष्ट्र) से लिया हिरासत में
ठगी की कुल 1,58,500 रु की नगदी राशि आरोपीयो बरामद।

उज्जैन शहर में विगत कुछ दिनों से विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से निरंतर ऑन लाइन ठगी की शिकायत प्राप्त हो रही थी। पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा ऑनलाईन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को प्रथक से गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर *डॉ इंद्रजीत बाकलवार* एवं अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक *श्री विनोद मीणा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर *श्री मनीष लोधा* की टीम द्वारा OLX के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को भुवनेशवर (उड़ीसा) से एवं LED बिक्री करने के नाम पर रुपये लेकर फरार होने वाले आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार करने एवं आरोपीयो से कुल 1,58,500 रु नगदी राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है।
🔺 *घटना का संक्षिप्त विवरण* –
फरियादी द्वारा दिनांक 27.08.2022 को थाना माधवगनर पर अज्ञात आरोपी के द्वारा सस्ते दाम पर OLX के माध्यम से कैमरा बेचने के नाम पर कुल 63,000 रुपये खाते में डलवाकर ठगी की थी। फरियादी की शिकायत पर थाना माधनगर पर *अपराध क्रमांक 414 / 2022 धारा 420 भादवि* का पंजीकृत कर विवचेना में लिया गया।

इसी प्रकार अन्य फरियादी के द्वारा रिपोर्ट किया गया की आरोपी द्वारा एलईडी कंपनी से सस्ते दाम पर एल0ई0डी0 देने व मुनाफे का लालच देकर कुल 95,570 रुपये की ठगी की गई।जिस पर *अपराध क्रमांक 104/2022 धारा 406 भादवि* का पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

🔺 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* –
उक्त घटनाओ के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगण से उचित मार्गदर्शन प्राप्त किये गये व थाना प्रभारी माधवनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं शातिर ठगों के खाते की जानाकरी एवं मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पतारसी कर एवं एक टीम गठित कर भेजी गई। जिसमें OLX के माध्यम से कैमरा बेचने के नाम पर कुल 63,000 रुपये खाते में डलवाकर ठगी करने वाले *एक आरोपी को भुवनेशवर उड़ीसा से हिरासत में लेकर ठगी के 63,000/- रुपये की राशि रिकवर* की गई जबकि सस्ते दाम पर एलईडी बेचने वाले *एक आरोपी को नगापुर से हिरासत में लेकर 95,570/– रूपये बरामद* करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपियों के खाते के आधार पर अन्य फ्राड से संबंधित अपराधो/शिकाय़तो के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

🔺 *जप्त माल मश्रुका*
▪️प्रथम आरोपी से नगदी 95,500 रुपये
▪️द्वितीय आरोपी से नगदी 63,000/- रुपये *कुल 1,58,500 रुपये* आरोपीयो से बरामाद किये गये।

🔺 *सराहनीय भूमिका* –
थाना प्रभारी माधवनगर श्री मनीष लोधा, उनि डीएस रावत, प्रआर 1331 हेमंत, आरक्षक 1119 आनंदीलाल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |