भिंड में एक कार अचानक बनी आग का गोला, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां…

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक कार में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते कार अचानक आग का गोला बन गई। यह घटना भिंड के रानी  ताल इलाके की है। यहां पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई लोगों ने कार को जलता हुआ देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और जलती कार पर काबू पाया गया लेकिन कार जब तक जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 27 में रहने वाले एक व्यक्ति की कार को उनका दोस्त मोनू जैन किसी काम से मांग कर लाया था। मोनू जैन ने रानी ताल के पास इस कार को पार्क किया था और वह किसी काम से चला गया। लेकिन जब वह लौटकर आया तो देखा कि उसकी कार में आग लग रही थी। कार अचानक आग का गोला बन गई कार को जलता हुआ देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |