फिल्म ‘संदेह’ में दिखेंगे शहर के पुलकित, ‘आर्टिकल 370’ में संजय ने निभाया नेता का रोल

 ग्वालियर। शहर के कलाकार फिल्म, सीरियल और एलबम के जरिये ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे हैं। वह अपनी एक्टिंग का लोहा मायानगरी यानी मुंबई में भी मनवा रहे हैं। इन दिनों रिलीज हो रहीं फिल्मों में भी शहर के कलाकार नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘संदेश’ में शहर के पुलकित नजर आएंगे। वहीं फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में संजय रायजादा हैं। वहीं शहर में तैयार सांग मेरे राम… को आशीष सोनी और अंकित प्रजापति ने तैयार किया है, जिसे एक हफ्ते में इंटरनेट पर हजारों लोगों ने पसंद किया है।

फिल्म ‘संदेह’ एक मर्डर मिस्ट्री है, जो देशभर में आज यानी शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म में पुलकित लीड रोल में हैं। 28 साल के पुलकित की यह पहली फिल्म है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म यूथ बेस्ड है। इसलिए इसके आडिशन में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे, जिनमें से हम कुछ लोगों का ही सिलेक्शन हो सका। इस फिल्म की शूटिंग शिमला, लखनऊ और बाम्बे में हुई थी। इसमें एक्ट्रेस रिया कपूर हैं। पुलकित ने बताया कि मैंने तीन फिल्में और शाइन की है। इनमें से फिल्म ‘स्ट्रगलिंग स्टार’ का शूट अभी चल रहा है। इसमें भी मैं मुख्य किरदार में हूं। फिल्म ‘संदेह’ के बारे में पुलकित ने बताया कि इस स्टोरी में लगातार खून होते हैं। यह फिल्म कालेज गोइंग यूथ पर आधारित है, जिसमें वे अपने माता-पिता का कहना नहीं मानते और अंत में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मामा का किरदार निभाने वाले संजय रायजादा फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ में राजनेता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनका लगभग 20 मिनट का रोल है। इसके अलावा उन्होंने डायलाग भी प्रभावी दिए हैं। संसद की कार्रवाई में भी उनकी अहम भूमिका नजर आती है। संजय ने बताया कि मेरा आडिशन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छावड़ा ने लिया था। मुझसे कहा गया था कि आपको राज नेता का किरदार निभाना है। मुझे कुछ लाइने दी, जिसे मुझे स्पीच देना था। मेरी अच्छी परफार्मेंस पर उन्होंने मुझे डन कर दिया।

जेएसके एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार सांग मेरे राम… को इंटरनेट मीडिया पर अच्छी सराहना मिल रही है। इस गाने के प्रोड्यूसर आशीष सोनी है, जिन्होंने एक्टिंग भी की है। इस गाने की शूटिंग श्रीराम जानकी मंदिर, निजी हास्पीटल और एक घर के अंदर हुई। लगभग डेढ़ माह की मेहनत के बाद गाना तैयार हो सका। इस गाने को आवाज बालीवुड सिंगर सब्बीर कुमार ने दी है और डायरेक्टर अंकित प्रजापति हैं। आशीष और अंकित की जोड़ी ने इन दिनों गानों के माध्यम से खूब धमाल मचाया है। इस गाने के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि भगवान पर भरोसा रखो, वह सबकी सुनता है। इस गाने में आशीष पहले तो भगवान पर विश्वास नहीं करते, लेकिन जब उसके पापा को हार्ट अटैक आता है और उसे कहीं से दवाइयां नहीं मिल रही होतीं, तब वह मंदिर पर माथा टेकने जाता है और वहीं भगवान के रूप में बंदर उसे दवा देता है। आशीष ने बताया कि इसके पहले 22 सांग तैयार कर चुके हैं, जो स्प्रिचुअल हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |