Paytm और पेटीएम पेमेंट बैंक के बीच खत्म होंगे कई इंटर कंपनी एग्रीमेंट

पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL or Paytm Payments Bank) के बीच कई एग्रीमेंट्स खत्म होने वाले हैं। पेटीएम के बोर्ड ने अपनी एसोसिएट एंटिटी, PPBL के साथ कई इंटर-कंपनी एग्रीमेंट्स को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने 1 मार्च को इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, PPBL के शेयरधारक PPBL की गवर्नेंस को सपोर्ट करने के लिए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (SHA) को सरल बनाने पर सहमत हुए हैं।

अपने स्टॉक एक्सचेंज अपडेट में, One97 Communications ने कहा कि बोर्ड ने 1 मार्च 2024 को समझौतों को समाप्त करने और SHA में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके अलावा पेटीएम और PPBL ने पेटीएम और इसकी ग्रुप एंटिटीज के बीच कई इंटर-कंपनी समझौतों को खत्म करने पर सहमति जताई है। इससे पहले, Paytm ने घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी करेगी और अपने ग्राहकों व मर्चेंट्स को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए उपाय करेगी।

RBI की पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक

यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लिए गए रेगुलेटरी एक्शन के चलते आया है। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च, 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में पैसे एक्सेप्ट करने से रोक दिया है। बैंक को खातों में मौजूद धनराशि के विदड्रॉअल को छोड़कर सभी बैंकिंग सेवाएं रोकने का निर्देश है। पहले आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ऐसा करने के​ लिए 29 फरवरी तक की डेडलाइन दी थी। बाद में इसे बढ़ा दिया गया।

पेटीएम शेयर की चाल

1 मार्च को पेटीएम के शेयर में तेजी है। बीएसई पर सुबह शेयर बढ़त के साथ 413.55 रुपए पर खुला। कुछ ही देर में इसने पिछले बंद भाव से 3.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 420 रुपये हाई छुआ। सुबह 9.30 बजे के करीब शेयर 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 417.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक महीने में शेयर 33 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 26,526 करोड़ रुपए है। हाल ही में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अंशकालिक नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बैंक के बोर्ड को पुनर्गठित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |