तेजी से बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज, हर रोज ओपीडी पहुंच रहे 300 से ज्यादा मरीज, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर। बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-खांसी,  मलेरिया, निमोनिया टाइफाइड, डेंगू, कोरोना के साथ वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अगर हम बात करें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और स्वच्छता में नम्बर वन शहर इंदौर कि तो यहां मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वैसे तो आम दिनों में ओपीडी में करीब 50 मरीज होते हैं, लेकिन मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है जिस वजह से सरकारी अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 300 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं।

वहीं लगाता पढ़ रहे मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।  इस तरह के मौसम में लोगों के बीमार होने का कारण इंफेक्शन लगातार बढ़ता जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। सरकारी अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में केवल 20 हजार मरीज एमवाय की ओपीडी में पहुंचे हैं। वहीं इन मरीजों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल है। जिसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टर ने एडवाइजरी जारी कर सलाह दी है कि खट्टे और ठंडा खाने का सेवन न करें, गुनगुना पानी पिएं। इसके साथ ही छोटे बच्चों का खास तौर से ध्यान रखा जाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |