‘वो मेरी मां के साथ ऐसा कैसे कर सकती है?’, जब श्रीदेवी की फिल्म देख भड़क उठी थी बेटी खुशी कपूर

दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों की विरासत छोड़ गई हैं. उनकी फिल्में आज भी देखना लोग काफी पसंद करते हैं. 24 फरवरी साल 2018 को उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था. श्रीदेवी की बेहतरीन फिल्मों में से एक इंग्लिश विंग्लिश को काफी पसंद किया गया था. एक्ट्रेस लगातार हिंदी सिनेमा में एक्टिव थीं. उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश पर अपनी बेटियों का रिएक्शन भी शेयर किया था.

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म इंग्लिश विंग्लिश एक फैमली ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म की रिलीज के दौरान एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया था कि उनकी बेटियों का इसपर कैसा रिएक्शन था. एक्ट्रेस का कहना था कि उनकी छोटी बेटी खुशी फिल्म देखने के बाद काफी हर्ट हुईं थीं. उन्हें फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली लड़की का बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था.

श्रीदेवी ने बताया, ‘फिल्म देखने के बाद वे लोग बहुत परेशान हो गए थे, खासकर मेरी छोटी बेटी. उसने मुझसे कहा, ‘मम्मा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे हर्ट हुआ है. मुझे ये लड़की पसंद नहीं है. वह मेरी मां के साथ ऐसा कैसे कर सकती है?’ बता दें, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं.

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जिनका इंग्लिश में हाथ तंग होता है. उनके बच्चे और पति उनका मजाक बनाते हैं. जिसके बाद वह इंग्लिश सीखने का अपना सफर शुरु करती हैं. हालांकि उनके रास्ते में कई परेशानियां भी आती हैं. लेकिन वह सारी चुनौतियों को पार कर अपने परिवार को प्राउड फील करवाती हैं. अपनी तरह श्रीदेवी अपनी बेटी को भी फिल्मी दुनिया का चमकता हुआ सितारा बनता हुआ देखना चाहती थीं. लेकिन वह अपना ये सपना साकार होते हुए नहीं देख पाईं.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |