Game खेलने के लिए आते हैं अलग ‘कीबोर्ड’, नहीं जानते तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन

गेमिंग कीबोर्ड की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ने लगी है. अगर आप नॉर्मल कीबोर्ड से ही गेम खेल रहे हैं, तो आप अपना नुकसान कर रहे हैं, क्योंकि गेमिंग कीबोर्ड से गेम खेलने पर अलग एक्सपीरियंस मिलता है. जबकि आप नॉर्मल कीबोर्ड से गेम खेलते हैं तो आपका कीबोर्ड एक तो जल्दी खराब होता है और दूसरा आप गेम का लुत्फ नहीं उठा पाते.

आपको बता दें बाजार में गेम खेलने के लिए अलग-अलग कीबोर्ड उपलब्ध हैं. अगर आप नहीं जानते कि कौन सा कीबोर्ड आपके लिए सबसे अच्छा है, तो ये कुछ बेहतरीन विकल्प बता रहे हैं, जिसमें से आप अपनी जरूरत के मुताबिक गेमिंग कीबोर्ड का चुनाव कर सकते हैं.

Corsair K95 RGB Platinum XT

ये एक बढ़िया गेमिंग कीबोर्ड है, इसमें आपको RGB बैकलाइट मिलती है. साथ ही 104/105-key PBT डबल शॉट कीकैप दिया गया है. इस कीबोर्ड में वॉटर रजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है. अगर आप Corsair K95 RGB Platinum XT गेमिंग कीबोर्ड को खरीदना चाहते हैं तो इसे अमेजन से 16,499 रुपए में खरीद सकते हैं. यहां आपको कई बैंक ऑफर्स का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें इस कीबोर्ड पर आपको बेहतरीन छूट मिलेगी.

Kreo Hive Anti-ghosting Gaming Keyboard

ये मार्केट में मौजूद गेमिंग कीबोर्ड में सबसे सस्ता ऑप्शन है. इस कीबोर्ड की ओरिजनल प्राइस 4200 रुपए है, लेकिन इसे अमेजन से केवल 2,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. साथ ही इस कीबोर्ड में व्हाइट बैकलाइट मिलती है और ब्लू स्विच मिलते हैं. आपको बता दें ये कीबोर्ड कॉम्पैक्ट है जो आपकी डेस्क पर 25 फीसदी जगह को सेव करता है.

MageGee Typewriter Mechanical Gaming Keyboard

ये गेमिंग कीबोर्ड RGB लाइट के साथ आता है. इस कीबोर्ड की ओरिजनल प्राइस 4,999 रुपए है, लेकिन इसे फिलहाल 34 प्रतिशत के डिस्काउंट पर अमेजन से केवल 3299 रुपए में खरीदा जा सकता है. Magegee के कीबोर्ड की सबसे अच्छी बात ये है की इसे आप लैपटॉप और डेस्कटॉप दोनों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |