राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा, शोभा यात्रा में घुसी बोलेरो कार, दो लोगों की मौत देश By Shahzad Khan On Feb 22, 2024 248 राजस्थान में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां नागौर के डेगाना में शोभा यात्रा चल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कार शोभा यात्रा में घुस गई, जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। Related Posts झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को… रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार ड्राइवर को हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी ने कुल आठ लोगों को कुचला है। खबर अपडेट की जा रही है… मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 248 Share