खेत पर काम कर रहे किसानों पर हाथियों का हमला, 1 की मौत, 3 घायल

उमरिया: उमरिया में हाथियों ने तांडव मचा रखा है। जहां मानपुर नगर तहसील कॉलोनी के पीछे खुटार में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में दल-बल के साथ मानपुर रेंजर घटनास्थल पर पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने का मोर्चा संभाला।

जानकारी के मुताबिक, सुबह सवेरे कुछ किसान खेत पर काम कर रहे थे, इसी दौरान जंगली हाथियों को उत्पात मचा दिया। इस दौरान कुचलने से अरुणोदय नंद पायासी नामक किसान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसान घायल हो गए। हाथियों के हमले की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।

हाथियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर भारी संख्या में दल बल के साथ मानपुर रेंजर ने  मोर्चा संभाल रखा है। बता दें कि बांधवगढ़ में वर्ष 2019 में 40 जंगली हाथियों का दल छतीसगढ़ के रास्ते बांधवगढ़ पहुंचा था, तभी से बांधवगढ़ में जंगली हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महामांगलिक के लिए जैनाचार्य का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश     |     मैहर में दिखा संस्कारी चोर! माथे पर तिलक लगाकर मंदिर पहुंचा, फिर चुरा ले गया भगवान के चरणों में रखा दान     |     रेप पीड़िता हुई प्रेग्नेंट तो कोर्ट से बोली- मैं अबॉर्शन नहीं करवाऊंगी… जज ने सुनाया ये फैसला     |     बनियान-लुंगी पहन खड़े थे अंकल, पीछे से आया सांड… सींग पर उठाकर ऐसा पटका, Video वायरल     |     भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे साइकिलिंग रैली का आयोजन     |     खंडवा में कुएं की खुदाई के दौरान मट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत     |     स्कूलों ने भेजे ही नहीं 10वीं-12वीं प्रोजेक्ट और प्रेक्टिकल परीक्षा के नंबर, कई स्टूडेंट हुए फेल     |     भाजपा की विजय शाह पर नरमी, क्योंकि मध्य प्रदेश में आदिवासी चेहरों की कमी     |     इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म     |     रीवा में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत     |    

preload imagepreload image