तीन तलाक देने वाले पति के विरुद्ध थाना सारंगपुर पुलिस ने किया प्रकरण पंजीबद्ध।

Sarangpur -तीन तलाक देने वाले पति के विरुद्ध थाना सारंगपुर पुलिस ने किया प्रकरण पंजीबद्ध। दहेज नही देने की बात पर से तीन तलाक बोलकर आरोपी पति ने घर से निकाला, फरियादिया महिला की रिेपोर्ट पर आरोपी पति के विरूद्ध सारंगपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज।
थाना सारंगपुर जिला राजगढ में तीन तलाक का मामला सामने आया है। फरियादीया मुस्लिम महिला ने थाना सारंगपुर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी शादी 25 अप्रेल 2018 मे अमजद खां के साथ मुस्लिम रिति रिवाज से शादी हुई थी । एक साल तक मेरे पति व ससुराल वालो ने मुझे अच्छा रखा। उसके बाद मेरा पति मुझे छोटी-छोटी बातो पर ताने मारने लगा कि तेरे मां बाप ने दहेज मे कुछ नही दिया और परेशान करने लगा और बात-बात पर मुझसे बोलता तू तो बांझ है तेरे बच्चे नही होते मैं तो दुसरी बीबी लाऊंगा । दहेज में मेरे पिता ने कुलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड, पलंगपेटी, सौफा एवं एक लाख रुपये नकद दिया था उसके बाद भी मेरा पति हमेशा बोलता कि तू तेरे मां बाप से पैसा लेकर आयेगी और मारपीट करता। मुझे लगातार शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताडित करता रहा । दिनांक 28.08.22 को मेरे पति अमजद खां ने मेरी बहन के घर डांडियावाडी सारंगपुर आकर मुझे बुलाया और बोले कागज पर साईन करने पडेंगे । मैंने साईन करने से मना कर दिया तो मेरा पति अमजद खां मुझसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर बोला कि तू अब मेरी पत्नी नही है मैंने तुम्हे छोड दिया।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी थाना सारंगपुर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकरियों को अवगत कराकर निर्देशन प्राप्त कर आरोपी अमजद खां के विरूध्द थाना सारंगपुर में अपराध क्रमांक 466/22धारा 498 ए भादवि मुस्लिम महिला अधिकार अधि. 2019 की धारा 4 का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |