सावधान रहें! नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 448 लोगों को बनाया शिकार

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन व दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो आवारा कुत्तों ने 448 लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिसके चलते शहर के तीन सरकारी अस्पतालों में 448 मरीज रैबिज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।

जिला अस्पताल में डॉग बाइट के 168 मरीज पहुंचे, जयरोग्य अस्पताल में डॉग बाइट के 155 मरीज पहुंचे और हजीरा अस्पताल में डॉग बाइट के 125 मरीज पहुंचे। ग्वालियर के हर गली- मौहल्ले में कुत्तों की आतंक बढ़ता जा रहा है। इस सबके बावजूद भी निगम इन कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठा रहा है। लगातार अनदेखी लोगों की जान पर बनती जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं     |     अशोकनगर में पहुँची दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सरकार और व्यवस्था पर साधा निशाना     |     उमरिया के घुनघुटी जंगल में कोयला खनन पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा     |     अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रही धार की पारंपरिक बाग प्रिंट कला, वियतनाम में हो रहा भारत का प्रतिनिधित्व     |     मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले से हो सकेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, नई ‘सर्वत्र’ प्रणाली होगी शुरू     |     पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक     |     मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां     |     बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत     |     मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |