लाल सिंह चड्ढा FLOP हुई तो कैसी थी आमिर खान की हालत? एक्स वाइफ किरण राव ने बताई सच्चाई

किरण राव की ‘लापता लेडीज़’ 1 मार्च को रिलीज होने वाली है. किरण इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. ‘लापता लेडीज़’ में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. किरण की इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है. ‘लापता लेडीज़’ के प्रमोशन के बीच किरण राव ने आमिर खान की फ्लॉप फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बारे में खुलकर बात की. आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ साल 2022 में आई थी.

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इंटरव्यू में किरण राव ने कहा कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट थी. जब ये फिल्म फ्लॉप हुई तो एक्टर काफी निराश थे. इसी के साथ किरण ने ये भी बताया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने का दुख सिर्फ उन्हें ही नहीं था, बल्कि पूरी टीम को इस बात से झटका लगा था. किरण ने कहा- “जब आप पूरी मेहनत से किसी फिल्म को बनाएं और पिक्चर ऑडियंस को पसंद न आए तो दुख तो होता है.”

किरण राव ने क्या कहा?

बातचीत के दौरान किरण राव ने फार्मूला फिल्म के बारे में भी अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा- “हम फिल्में बनाते समय एक रिस्क लेते हैं. शायद इसलिए हमारे पास फार्मूला फिल्म्स का ऑप्शन है. लोग सोचते हैं कि एक्शन फिल्में चलती हैं तो हमे यही बनाना चाहिए.”

बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’

‘लाल सिंह चड्ढा’ 180 करोड़ के बजट में बनी थी. वहीं, इस फिल्म की कमाई की बात करें तो वर्ल्डवाइड इसने करीब 133.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘लाल सिंह चड्ढा’ को किरण राव ने को-प्रोड्यूस किया था.

आमिर खान की बेटी

आमिर खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी बेटी आयरा खान ने जनवरी में नूपुर शिखरे संग शादी रचाई. उनकी शादी काफी अतरंगी थी, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. शादी में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल हुईं थीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |