पाकिस्तान में किसकी बनेगी सरकार? इमरान खान की पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष गौहर अली खान ने दावा किया है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देंगे क्योंकि उन्होंने नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल कर लिया है. वोटर्स ने स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल किया है. फॉर्म 45 तैयार किया गया है और पीठासीन अधिकारियों ने मतों की गिनती की है. गोहर खान ने इस्लामाबाद में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है, हम आगे बढ़ना चाहते हैं और आगे बढ़ेंगे. संविधान और कानून के मुताबिक सरकार बनाएंगे.”

गौहर ने कहा कि नतीजे फॉर्म 45 के मुताबिक घोषित किए जाने चाहिए. उन्होंने आगे चेतावनी दी कि लोगों की आवाज का दमन और पसंदीदा सरकार की स्थापना किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा, “PTI को सरकार बनाने के लिए कोई बाधा पैदा नहीं की जानी चाहिए और परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाने चाहिए, कानून के मुताबिक आखरी नतीजे फॉर्म 45 से निकाले जाते हैं और हमें सभी सीटों के फॉर्म 45 मिल गए हैं.” उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि अगर नतीजे जल्द घोषित नहीं किए जाते तो हम देश भर में प्रदर्शन करेंगे.

“पार्टी के सभी उम्मीदवार वफादार”

गोहर ने दावा किया कि PTI समर्थित सभी उम्मीदवार उनके संपर्क में हैं. वे जल्द ही स्वतंत्र प्रशासन बनाएंगे और PTI पंद्रह दिनों में इंट्रा-पार्टी चुनाव की ओर बढ़ेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि PTI के संस्थापक इमरान खान पर सभी मामले झूठे हैं. आरक्षित सीटों और उन्हें किस पार्टी में शामिल होना चाहिए इस बारे में निर्णय जल्द ही लिया जाएगा.

प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि वे उन सीटों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां नतीजे रोके गए हैं. उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं से गुजारिश है कि विरोध प्रदर्शन एक अधिकार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण होना चाहिए.” बता दें पाकिस्तान के चुनाव नतीजों में देरी के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने वोट को बचाने के लिए रविवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की अपील की. पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने अब तक सबसे करीब 93 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके साथ PML-N लगभग 77 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर है, वहीं PPP ने इस चुनाव में 55 सीटों पर जीत हासिल की है. आपको बता दें PML-N और PPP साथ मिलकर पाकिस्तान में सरकार बना सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |