सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंच गए विधायक जी, कहा – मलबे के नीचे दबे हैं कई लोग , सरकार कुछ नहीं कर रही..

भोपाल। हरदा से कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने प्रतीकात्मक सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा में प्रवेश करने का प्रयास किया है। सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को रोका और माला उतारने को कहा जब विधायक ने माला उतार कर सुरक्षा कर्मियों को दे दी। उसके बाद ही उनको अंदर प्रवेश दिया गया। हरदा विधायक का कहना है कि हरदा में हुए फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मलवा के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही है।

हरदा विधायक आरके दोगने का कहना है कि फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए। विधायक ने कहा कि हरदा का मामला विधानसभा में उठाएंगे सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना होगा और अगर बेगुनाहों को इंसाफ नहीं मिलेगा। तो जमीन पर उतरकर हम विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |