केजीएफ के रॉकी की तरह डॉन बनना चाहता था साइको किलर, अगला टारगेट थी पुलिस, सागर जिले का मामला, गृह मंत्री ने भी मीडिया से की चर्चा

सागर. चार चौकीदारों को मौत के घाट उतारने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने भोपाल के खजूरी ( बैरागढ़) क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में चौकीदार की हत्या के बाद चोरी मोबाइल को ऑन करते ही वह पुलिस के सर्विलांस के रडार पर आ गया। जहां उसने मोबाइल ऑन किया था किलर पुलिस को वहीं बैठा मिला। उसने भोपाल के खजूरी के एक मार्बल पीठे के चौकीदार को भी सोते समय सिर फोड़कर मार डाला था।

– केजीएफ डान जैसा नाम चमकाने की थी चाह :
भोपाल से सागर पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर केसली के आदिवासी टोला का रहने वाला शिव कुमार धुर्वे (20) महाराष्ट्र के पुणे के अलावा गोवा, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में होटल का वेटर रह चुका है। पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर साइको ( मानसिक रोगी) है। वह कम समय में केजीएफ फिल्म के किरदार डॉन रॉकी की तरह नाम कमाना चाहता था। बरसात के पहले नौकरी छोड़कर वह गांव लौट आया था और तभी से इसकी प्लानिंग कर रहा था। शिव के टारगेट पर चौकीदार के बाद पुलिस थी। उसका कहना था वह रुपए इकट्ठा कर हथियार खरीदने वाला था ताकि पुलिस को निशाना बना सके। उसने चौकीदारों की हत्या केवल बडे डॉन के रूप में नाम चमकाने के लिए की थी। अगर पकड़ा न गया होता तो भोपाल में कई चौकीदारों को मारने की प्लानिंग थी।


साइको किलर शिव 27 अगस्त की रात साइकिल से केसली से सागर आया और भैंसा में ट्रक बॉडी मेकर कारखाने में चौकीदार को अकेला देख उसकी हत्या कर दी। उसने 29 अगस्त को आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज और 30 अगस्त को रतौंना में चौकीदार को मौत के घाट उतारा। 30 अगस्त के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो वह डर गया और 31 की सुबह भोपाल भाग गया।

– चौकीदार दुबे के मोबाइल ने किलर तक पहुंचाया:
आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में चौकीदार शंभू शरण दुबे की हत्या के बाद साइको किलर शिव उनका मोबाइल फोन उठा ले गया था। उसे ऑन करने पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची थी। गुरुवार रात बैरागढ़ के खजूरी में किलर ने मार्बल पीठा पर चौकीदार की हत्या की और बस स्टॉप पर आ गया। यहां उसने फिर मोबाइल ऑन किया और काफी देर तक बैठा रहा। पुलिस ने यहीं से लोकेशन के आधार पर दबोचा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |