भाभी ने नहीं दी तंबाकू तो नाराज देवर ने भतीजे को उतार दिया मौत के घाट , आरोपी गिरफ्तार..

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी भाभी से तंबाकू मांगी थी। जब उसको तंबाकू नहीं मिली तो उसने भतीजे को कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी ने भाभी पर भी हमला किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव की है।

दरअसल तंबाकू को लेकर देवर और भाभी के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी रामलाल की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और देवर भाभी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। देवर को जब भाभी ने तंबाकू नहीं दी तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और भाभी पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।

इसके बाद आरोपी ने 5 साल के मासूम भतीजे को भी कुल्हाड़ी मार दी  हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि ब्यौहारी थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक करण के पिता मजदूरी करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं     |     अशोकनगर में पहुँची दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सरकार और व्यवस्था पर साधा निशाना     |     उमरिया के घुनघुटी जंगल में कोयला खनन पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा     |     अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रही धार की पारंपरिक बाग प्रिंट कला, वियतनाम में हो रहा भारत का प्रतिनिधित्व     |     मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले से हो सकेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, नई ‘सर्वत्र’ प्रणाली होगी शुरू     |     पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक     |     मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां     |     बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत     |     मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |