डिंडोरी में नोकरी के नाम पर ठगी

डिंडौरी जिले की शहपुरा मेहेंदवानी क्षेत्र के लगभग 14 आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को लिखित शिकायत कर बताया कि शहपुरा थाना क्षेत्र के बरगांव निवासी मेखलाल साहू द्वारा हम लोगो को शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपये ले लिए है उसके झांसे में आकर हम सभी ने लाखों रुपये दे दिये है लगभग एक साल बाद भी अभी तक नौकरी के नाम पर झांसा ही दे रहा है साथ ही रुपये मांगने पर आनाकानी कर अब धमकी दे रहा है की जाओ शिकायत कर दो मेरा कुछ नही होगा।
वही शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कुछ से नगद राशि तो कुछ से बैंक ट्रांसफर और फोन पे के माध्यम से राशि का भुगतान किया है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है जिसकी जांच शहपुरा एसडीओपी को दी जा रही है जांच के बाद कार्यवाही कर पीड़ितों को राशि दिलाने के साथ ही आरोपी की खिलाफ कार्यवाही की जावेगी वही आम जनता से अपील की है कि लोग इस तरह के झांसे में न आये आज डिजटल है सभी नौकरी ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होती है और किसी तरह का कोई लेनदेन नही किया जाता यदि कोई इस तरह की बात या झांसा देता है तो तत्काल पुलिस को शिकायत करे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |