बाबा बागेश्वर को धोखा देने की कोशिश…मंच पर ही पकड़ा गया फर्जी IAS, जानें क्या था इरादा

रायपुरः राजधानी रायपुर में आयोजित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में प्रवेश पाने फर्जी आईएएस अफसर बनकर पंडाल में घुसकर धौंस दिखाना एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक खुद को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बताकर श्रीराम कथा बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम में वालंटियर बनकर सेवा करने एक युवक पहुंचा था। इसके बाद वह वहां आईएएस की धौंस दिखाने लगा इस बात का जब पता चला तो इसकी जांच करवाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक खुद को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी बताकर श्रीराम कथा बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम में वालंटियर बनकर सेवा करने एक युवक पहुंचा था। इसके बाद वह वहां आईएएस की धौंस दिखाने लगा। इस बात का जब पता चला तो इसकी जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि वह फर्जी आईएएस बनकर आया था। गुढ़ियारी थाने में आयोजक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

प्रार्थी ने बताया कि उनके द्वारा कोटा मैदान में बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री का श्रीराम कथा का आयोजन 22 से 27 तक आयोजित है। आयोजन दौरान 23 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे एक युवक बसंत के पास आयोजन स्थल पर आया, जिसने अपना नाम मंजूनाथ आर. बताते हुये स्वयं का परिचय प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी के रूप में दिया। उसने कहा कि वह श्रीराम कथा आयोजन में वालंटियर बनकर सेवा करना चहता है। बसंत ने प्रशिक्षु IAS अधिकारी जानकर उसके रूकने की व्यवस्था की और उसे वालंटियर का परिचय पत्र प्रदाय कर आयोजन में कार्य करने दिया।

24 जनवरी को मंजूनाथ आर. कथावाचन के समय धीरेंद्र शास्त्री के मंच के पास पहुंचकर मंच पर जाने की चेष्टा करने लगा तो उसे सुरक्षाकर्मियों के द्वारा रोका गया। इसके बाद वह उनसे बहस करने लगा यह सुनकर बसंत सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने से उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने बताया कि वह कोई प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी नहीं है, कथा आयोजन में प्रवेश पाने के लिये उसने स्वयं को प्रशिक्षु आइएएस बताया है। इसके बाद वह आयोजन स्थल से भाग गया। जिसके बाद थाने में उसके विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |