पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में 1000 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, मंत्रोच्चार के साथ दिलाई प्रतिज्ञा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री के एक कार्यक्रम में एक हजार लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया। भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें यज्ञ कर 251 घर के 1000 लोगों को आज हिंदू धर्म में वापसी की प्रतिज्ञा दिलाई गई। पैर धोकर प्रबल प्रताप जूदेव ने सभी की घर वापसी कराई। यह वो परिवार हैं, जो अलग-अलग कारणों से सनातन धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में चले गये थे, अब वो फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता व मतांतरित लोगों की घर वापसी के अभियान में लगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद हैं। प्रबल भाजपा के कद्दावर नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। प्रबल मतांतरित लोगों की घर वापसी के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वे जीत नहीं पाए। इससे पहले रायपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान मतांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया था।

धीरेंद्र शात्री ने कहा था कि जिन लोगों ने बहकावे में आकर अपना धर्म छोड़ दिया है, यदि वे पुन: घर वापसी करना चाहते हैं, तो समाज के लोग उन्हें स्वीकार करें, हृदय से अपनाएं। केवल घर वापसी कराना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए। घर वापसी के बाद उन लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा दें। देश को जाति-पांति में न बांटे, प्रत्येक हिंदू अपने को सिर्फ सनातनी कहें। सनातन धर्म की रक्षा के लिए देश के सभी मंदिरों के पुजारी मंगलवार, शनिवार को बच्चों, युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करते हुए सनातन धर्म की शिक्षा प्रदान करें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपनी अंतरात्मा को जगाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |