अब मुइज्जू को याद आई भारत की सदियों पुरानी दोस्ती.. गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए क्या बोल गए?

“सदियों की दोस्ती, आपसी सम्मान और बंधुत्व की गहरी भावना से पोषित” मालदीव-भारत संबंधों पर प्रकाश डालते हुए द्वीपीय देश के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को भारत को उसके 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। “मालदीव की सरकार और जनता की ओर से” राष्ट्रपति का “भारत की सरकार और जनता को” अभिवादन, कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद की पृष्ठभूमि में आया। ये राजनीतिक गतिरोध चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू के पिछले साल नवंबर में शपथ लेने के बाद सामने आया था।

विदेश मंत्री मूसा जमीर और दो पूर्व राष्ट्रपतियों, मोहम्मद नशीद और इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी अपने सोशल मीडिया मंच पर भारत को शुभकामनाएं दीं। मुइज्जू के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अलग-अलग भेजे गए शुभकामना संदेशों में उन्हें देश के लोगों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बयान में मुइज्जू ने “सदियों की दोस्ती, आपसी सम्मान और बंधुत्व की गहरी भावना से पोषित मालदीव-भारत संबंधों को रेखांकित किया”, और आने वाले वर्षों में भारत की सरकार और लोगों के लिए “निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि” की आशा व्यक्त की। विदेश मंत्री जमीर ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर और भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों को “हार्दिक बधाई और सच्ची शुभकामनाओं” के साथ बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे विश्वास है कि मालदीव और भारत के बीच दोस्ती और सहयोग के करीबी रिश्ते आने वाले वर्षों में भी फलते-फूलते रहेंगे।”

राजनयिक विवाद तब शुरू हुआ जब मुइज्जू ने अपने शपथ ग्रहण के 24 घंटे के भीतर भारत से द्वीपीय राष्ट्र से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की। इसके बाद परंपरागत रूप से राष्ट्रपति के अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आने के बजाय चीन का दौरा करने ने भी रिश्तों में खटास को बढ़ाया। मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्ट करने से मामला और बिगड़ गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |