Agar Malwa जज से बदसलूकी करने वाले वकील की 24 घण्टे के भीतर सनद हुई रद्द

आगर-मालवा। न्यायालय में न्यायपालिका की गरिमा को तार-तार करते हुए एक वकील नीतिल अटल ने प्रकरण की सुनवाई कर रहे प्रथम एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आगर-मालवा की अदालत में न्यायाधीश से बदसलूकी की और न्यायालय की मर्यादा को लांघ कर न्यायाधीश महोदय पर जूता फेंक कर वकालतनामा छीन कर ले जा रहा था। पुलिसकर्मी व न्यायिक कर्मचारी, वकील अटल को पकड पाते उसके पहले ही वह भाग गया जो आजतक फरार है। जिस पर से न्यायाधीश ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आरोपी वकील के विरूद्ध अपराध क्रमांक 23/2024 थाना आगर-मालवा में धारा 323, 332, 353, 294, 506-बी भा.द.स के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वकील के संबंध में म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर को उसके आपराधिक गतिविधियों के आचरण के संबंध में लगातार वर्ष 2013 से शिकायते प्राप्त हो रही थी और वह आपराधिक गतिविधियों के आधार पर न्यायालय पर दबाव बनाने के लिए माननीय न्यायाधीशों के साथ भी अभ्रद व्यवहार कर रहा था और न्यायिक कार्य में सदेव ही व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। उसकी आपराधिक गतिविधियों एवं प्राप्त शिकायातों के आधार पर म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर द्वारा कल की घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कर स्वंय संज्ञान लेते हुए आरोपी वकील की सनद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी। नीतिन अटल के खिलाफ की गई इस कार्यवाही के परिणाम स्वरूप अब वह किसी भी न्यायालय में पैरवी नहीं कर सकेगा।
वकील के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वकील और उसके परिजन के खिलाफ कोतवाली थाना पर करोड़ की शासकीय जमीन हथियाने के संबंध में धोखाधडी के कई मामले दर्ज है। वह स्वयं कई मामलों में आरोपी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |