अकबर ने रामायण का कराया था अरबी में अनुवाद, ग्वालियर में सुरक्षित है मूलप्रति

ग्वालियर। मुगल सम्राट अकबर ने भगवान राम के चरित्र को अरब देशों तक पहुंचान के लिए रामायण को अरबी भाषा में लिखवाया था। अरबी भाषा में हाथों से लिखी गई एक रामायण ग्वालियर में गंगादास की बड़ी शला में आज भी मौजूद है। अरबी में लिखी इस रामायण की स्याही इतनी पक्की थी कि आज भी वही चमक बरकरार है और इसे आज भी आसानी से पढ़ा जा सकता है।

गंगादास की बड़ी शाला का इतिहास करीब 5 सौ साल पुराना है। शाला के पहले महंत परमानंद दास महाराज को अकबर ने अपना गुरु बनाया था। अकबर ने उन्हें टोपी और वस्त्र दान में दिए थे, जो आज भी बड़ी शाला में सुरक्षित रखे हैं। अंग्रेजों से लड़ते हुए घायल हुईं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने भी गंगादास की शाला में अपने प्राण त्यागे थे। उनका दाह संस्कार महंत गंगादास जी ने अपनी कुटिया में किया था। बताया जाता है कि जब अकबर ने परमानंद महाराज से शिष्‍य बनाने के लिए कहा तो उन्‍होंने कहा था कि तुम सभी धर्मों को मानो तो अपना शिष्‍य बनाउंगा। अकबर ने उनकी शर्त मान ली। इसके बाद ही अकबर ने दीन ए इलाही धर्म की स्‍थापना की थी।

गंगादास की बड़ीशाला के महंत रामसेवक दास ने इतिहास से परिचित कराते हुए बताया कि उस समय स्वर्ण रेखा नदी के किनारे का क्षेत्र काफी वीरान था। यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा थी। परमानंद दास जी महाराज सुबह-शाम पूजा अर्चना करते थे। उस समय ग्वालियर किले पर अकबर की फौज थी और राजधानी आगरा में थी। जब परमानंददास महाराज हनुमान जी की आरती करते थे, तब उन्हें घंटे, शंख की आवाज फौज को सुनाई देती थी। आरती कौन करता है, यह देखने के लिए किले से सैनिक यहां पर कई बार आए, लेकिन परमानंद जी योग द्वारा उन्हें दिखाई नहीं देते थे। यह जानकारी सैनिकों ने अकबर को दी। तब अकबर खुद बड़ीशाला पहुंचे। अकबर ने देखा कि महाराज टीले पर ध्यान मग्न थे। अकबर हाथी से नहीं उतरे तो परमानंद जी ने टीले को योग के द्वारा हाथी से भी ऊंचा कर लिया। यह देख अकबर महाराज के सामने दंडवत हो गया और माफी मांगी। तब परमानंद ने उन्हें माफ किया और ध्यान मग्न हो गए। इस पर अकबर दो दिन तक उनके सामने बैठे रहे। इसके बाद अकबर सभी धर्मों को मानने लगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |