CM नीतीश कुमार से मिले लालू और तेजस्वी यादव, करीब 1 घंटे तक हुई बातचीत, सियासी हलचल तेज

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज अचानक सीएम आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात की। लगभग 1 घंटे तक तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

वहीं, सीएम से मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव अलग अंदाज में हंसते हुए नजर आए। कयास लगाई जा रही है कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई है। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में तीनों नेताओं की यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। इससे पहले इन तीनों नेताओं की मुलाकात 15 जनवरी को राबड़ी आवास में हुई थी। गौरतलब हो कि सीएम नीतीश कुमार से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के मुलाकात के पहले से ही बिहार की सियासत में किसी बड़े बदलाव की चर्चा हो रही है।

नीतीश कुमार से मिलने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार में है, सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं, हम उपमुख्यमंत्री हैं। हम लोगों का लगातार मिलना रहता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |