गलवान के बाद भी LAC पर हुईं झड़पें, भारतीय जवानों ने चीनियों को सिखाया सबक

भारत और चीनी सैनिकों के बीच एलएसी (LAC) पर झड़प की और घटनाएं सामने आईं हैं. इन झड़पों का जिक्र जवानों को दिए गए गैलेंट्री अवार्ड में किया गया है. ये घटनाएं सितंबर 2021 और नवंबर 2022 के बीच घटित हुई थी. दरअसल, पिछले हफ्ते सेना के वेस्टर्न कमांड द्वारा एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था.

इस समारोह में जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि कैसे भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. वेस्टर्न कमांड ने 13 जनवरी को हुए इस कार्यक्रम का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. इस वीडियो में गैलेंट्री अवार्ड पर टिप्पणी की गई थी. हालांकि, इस वीडियो को सोमवार को डिएक्टीवेट कर दिया गया.

गलवान घाटी में झड़प के बाद से तनाव जारी

भारतीय सेना की तरफ से इस मामले पर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है. जून 2020 को गलवान घाटी में झड़प के बाद भारत-चीन के बीच तनाव जारी है. इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे जबकि चीनी सेना को भी इसमें भारी नुकसान हुआ था. उसके भी कई सैनिक मारे गए थे. इसी के बाद बॉर्डर पर हालात काफी बिगड़ गए थे.

पिछले चार साल में भारत और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में झड़प की कई घटनाएं हुईं. पीएलए की तरफ से दिसंबर 2022 में तवांग के यांग्त्से में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सैनिकों ने इसका करार जवाब दिया. टकराव के कारण दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई और भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का मुकाबला किया और उन्हें अपनी चौकी पर लौटने के लिए मजबूर किया.

LAC पर हालात अब भी तनावपूर्ण

बता दें कि हाल ही में इंडियन आर्मी चीफ जनरल पांडे ने कहा था कि एलएसी पर हालात स्थिर है लेकिन संवेदनशील है. हमारी तैयारी हाई लेवल की है. हम एलएसी पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |