अपने वस्त्र क्यों त्यागे हरियाणा कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा?

हरियाणा के फरीदाबाद NIT से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जाकर अपने वस्त्र त्यागना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनको ऐसा करने से रोक दिया. इसके बाद उन्होंने हरियाणा एमएलए हॉस्पिटल के बाहरी कपड़े त्याग दिए. कांग्रेस विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के काम ना होने और ग्रांट ना मिलने से नाराज थे.

नीरज शर्मा को मुख्यमंत्री आवास तक नहीं जाने दिया गया. उन्होंने एमएलए हॉस्टल के बाहर ही मीडिया के सामने अपने वस्त्र त्याग दिए और उसके बाद अपने साथ एक जो कुर्ता लाए थे वो उन्होंने पहना है. कुर्ते पर नीरज शर्मा ने जय सियाराम लिखा है. उस पर स्वास्तिक का निशान भी छपा हुआ है. इसके साथ-साथ उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याएं और वहां की बदहाली की तस्वीर भी कुर्ते पर छपाई है.

नीरज शर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वो इस कुर्ते को पहन कर रखेंगे और विधानसभा में भी इस कुर्ते को पहन कर जाएंगे और ठंड में भी ऐसे ही रहेंगे. बता दें कि नीरज शर्मा ने नगर निगम फरीदाबाद को लेकर सवाल उठाया था. दो महीने फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित होने की बात कही थी. बताया जाता है कि नीरज शर्मा पहले भी वस्त्र का त्याग कर चुके हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |