गिट्टी से भरा डंपर पलटा, नीचे दबे तीन लोगों को पुलिस ने बचाया

आलीराजपुर, जोबट। ग्राम जामनी में देर रात गिट्टी से भरा एक डंपर पलट गया। हादसे में तीन लोग डंपर के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही एसडीओपी नीरज नामदेव, थाना प्रभारी आरती चराटे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। मौके पर दो जेसीबी व एंबुलेंस लाई गई।

सभी घायलों को पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने जेसीबी व अन्य साधनों की मदद से एक-एक कर बाहर निकाला। एसडीओपी ने बताया कि उक्त वाहन ग्राम गिरवानी से गिट्टी भरकर ग्राम खंडाला जा रहा था, तभी रास्ते में जामनी मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

सभी तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भेजा गया है। डंपर चालक नीलू रेमसिह जमरा निवासी मसनी पुजारा फलिया, दिनेश कुंवरसिंह निवासी बेगड़ा व दशम जमरा निवासी मसनी पुजारा फलिया को पुलिस द्वारा सुरक्षित बचाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |