रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मगुरु कालीचरण का बड़ा बयान, बोले- समारोह में विघ्‍न डालने वाले असनातनी

रायपुर।22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने बड़ा बयान दिया है। कालीचरण ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विघ्‍न डालने वालों को असनातनी करार दिया है। उन्‍होंने कहा, जो राजा राम मंदिर वापस कर रहा है वहीं सच्‍चा सनातनी है। जो विघ्‍न डाल रहे हैं वो असनातनी है। ये हमारा मत है।

अकोला (महाराष्ट्र) के संत कालीचरण मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदू समाज की ओर से आयोजित बाइक रैली में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि “शंकराचार्य प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह में नहीं जा रहे हैं, क्‍या सनातन परंपरा से उलट काम हो रहा है।” जवाब में कालीचरण ने कहा, ‘जो राजा राम मंदिर वापस कर रहा है वही सच्‍चा सनातनी है। जो विघ्‍न डाल रहे हैं वो असातनी हैं। ये हमारा मत है।’

 

उन्‍होंने कहा, देश में इस राजा के आने के बाद अनुच्छेद 370 क्‍यों हटा? बम विस्‍फोट क्‍यों बंद हुए? राम मंदिर का फैसला क्‍यों आया? यथा राजा तथा प्रजा। राजा धर्मनिष्‍ठ होगा तो प्रजा अपने आप धर्मनिष्‍ठ हो जाएगी। राजा जिस मानसिक स्थिति का होगा, प्रजा अपने आप ही वैसे बन जाती है। राजा अगर निष्‍ठावान है तो प्रजा अपने आप निष्‍ठावान हो जाएगी।

 

बाइक रैली में शामिल होंगे कालीचरण महाराज

 

श्री राम मंदिर अयोध्या भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इसी उपलक्ष्‍य में रायपुर में 20 जनवरी को जनजागरण के लिए हिंदू समाज व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इस बाइक रैली का नेतृत्व अकोला (महाराष्ट्र) के संत कालीचरण महाराज करेंगे।

महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे कालीचरण

वर्ष 2021 में रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान देकर कालीचरण सुर्खियों में आए थे। इसके बाद रायपुर के टिकरापारा थाना में कालीचरण महाराज पर एफआइआर दर्ज की गई थी।

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |